Home haryana सांसद सैनी,विधायक सुधा,महंत बंसीपुरी महाराज व अन्य संतों ने देखा प्रधानमंत्री का केदारनाथ से सीधा प्रसारण

सांसद सैनी,विधायक सुधा,महंत बंसीपुरी महाराज व अन्य संतों ने देखा प्रधानमंत्री का केदारनाथ से सीधा प्रसारण

by ND HINDUSTAN
0 comment

संत समाज के त्याग से ही देश व समाज में बनी है सद्भावना, केदारनाथ से प्रधानमंत्री ने दिया संतों के नाम संदेश

सांसद व विधायक ने स्थानेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। संत समाज के त्याग से ही समाज व देश में सद्भावना बनी हुई है। इस संत समाज के कारण के ही देश की विरासत, शिक्षा व संस्कार बचे हुए है। इसलिए संत समाज को पूरा मान सम्मान देना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। इस नैतिक दायित्व का निर्वाह करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड केदारनाथ से सीधे देश में 120 जगहों पर संत समाज के लोगों से जुड़े और संत समाज से अपने मन की बात को सांझा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनने के लिए शुक्रवार को थानेसर के श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सीधा प्रसारण देखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इस सीधा प्रसारण को देखने के लिए सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा सहित संत समाज के लोग पहुंचे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, महंत बंसी पुरी महाराज, स्वामी रोशनपुरी, परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज ने स्थाण्वीश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर जल अर्पित किया। इसके बाद सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने संत समाज के लोगों को पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाज सभी मेहमानों व संतों ने करीब एक घंटा केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण देखा व सुना।

इस सीधे प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी संत समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया कि इस संत समाज के कारण ही देश की संस्कृति व संस्कार बचे हुए है। इस संस्कारों की हमारी युवा पीढ़ी को निहायत जरूरत है। इसलिए देश के भविष्य यानि युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर देश के भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकेगा। सांसद नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ से देश के विभिन्न हिस्सों में संत समाज के लोगों से जुड़े और संत समाज के लोगों के समाने अपने मन की बात को रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में यात्रियों की सभी समस्याओं का समाधान करके यात्रा को सुविधाजनक बना दिया है। इसके अलावा आपदा के बाद केदारनाथ जीर्णोद्धार करने का अनोखा काम किया है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही सभी लोगों को केदारनाथ के दर्शन हुए है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत समाज की महिमा करते हुए संत समाज के लोगों के समाज पर पड़ने वाले अच्छे प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल में भी जुड़े हुए थे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अमेरिका में दीपावली पर छुट्टी करने का भी फैसला लिया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से देश की संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास किया गया है।

महंत बंसीपुरी महाराज ने कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से केदारनाथ की यात्रा सहज हो गई है। यह प्रयास काबिले तारीफ है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन विनोद अरोड़ा ने किया। इस मौके पर एसडीएम अनुभव मैहता, जगन्नाथपुरी, महेशमुनी, धुनी दास, ठाकुर दास, नारायण स्वरुप,लक्ष्मी नारायण, अनूप गिरी, राजेंद्र पराशर, वासुदेवा नंद, दयाल दास, शमशेर नाथ, मंहत मनोहर गिरी, मंहत अरविंददास, विशाल मणिदास, आशुतोष गिरी, रंगनाथ पुरी, सुरेश सैनी कुक्कु, देवीदयाल शर्मा, हरदीप सन्जू, दरबारा सैनी, मोहन लाल अरोड़ा, यशपाल नारंग, जसविंद्र सैनी, धीरज वालिया, सुरेंद्र शर्मा, उमांशकर, उमेश साहनी, विनोद अरोड़ा, रजनीश खासुपर, हंसराज कालड़ा, विजय सभ्रवाल, परमजीत कौर कश्यप, नितीन भारदज, मनिंजद्र छिंदा, विशु शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?