Home haryana सीआईए नरवाना ने पंजाब के पटियाला वासी नामी नशा तस्कर को स्मैक सहित किया गिरफ्तार

सीआईए नरवाना ने पंजाब के पटियाला वासी नामी नशा तस्कर को स्मैक सहित किया गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने  धमतान गांव के पास से पंजाब के नामी नशा तस्कर को 400 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए इंचार्ज एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम गस्त के दौरान जब गांव धमतान साहिब बस अड्डा पर मौजूद थी तो टीम को खुफिया सूचना मिली कि पटियाला का कुख्यात नशा तस्कर प्रीतम राम उर्फ झमक्का बिना नंबर की डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्मैक की सप्लाई करने के लिए धमतान साहिब गांव की तरफ आएगा। जिसके बाद टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना भेजी और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार भूलन रोड पर रसीदा कैंचियां पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर में एक काले रंग की बिना नंबर की मोटरसाइकिल पंजाब की तरफ से आती दिखाई दी जो सामने सीआईए की नाकाबंदी देखकर तस्कर ने बाइक वापिस भगाने की कोशिश की, लेकिन सीआईए टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को बाइक सहित काबू कर लिया। सीआईए टीम ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी हिमांशु गोयल एसडीओ वाटर सप्लाई नरवाना को बुलाकर उनकी हाजिरी में आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जा से स्मैक बरामद हुई जिसका वजन करने पर 400 ग्राम  हुआ। जिसके बाद गढी थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई स्मैक की कीमत लगभग 20 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी कुख्यात नशा तस्कर है। जिसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश में एनडीपीएस, लूट, आर्म्स एक्ट व अपहरण के 9 मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी के खिलाफ यह मामले हैं दर्ज-1. मु. न. 190 दिनांक 14.8.09 धारा 15/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना पातडा, पंजाब ( बरामदगी 204 किलो चुरापोस्त ) 2. मु. न. 213 दिनांक 24.9.10 धारा 382 आईपीसी थाना पातडा, पंजाब ।3. मु. न. 220 दिनांक 29.6.11 धारा 15/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना राजगढ़, राजस्थान ( बरामदगी 323 किलो चुरापोस्त ) 4. मु. न. 221 दिनांक 29.6.11 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना राजगढ़, राजस्थान 5. मु. न. 113 दिनांक 03.10.12 धारा 363, 366्र, 376, 120बी आर्ईपीसी थाना पातडां, पंजाब 6. मु. न. 119 दिनांक 27.10.12 धारा 174ए आईपीसी थाना गुहला 7. मु. न. 212 दिनांक 14.9.17 धारा 15/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना पातडां, पंजाब 8. मु. न. 355 दिनांक 19.6.18 धारा 15/61/85  एनडीपीएस एक्ट थाना भानपुरा, उज्जैन मध्य प्रदेश 9. मु. न. 264 दिनांक 10.11.21 धारा 21/61/85  एनडीपीएस एक्ट थाना गढ़ी । ( बरामदगी 400 ग्राम स्मैक ) 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?