Home Kurukshetra News किसानों के समर्थन में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने की आपात बैठक

किसानों के समर्थन में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने की आपात बैठक

by ND HINDUSTAN
0 comment

  प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज किये किसानों के ऊपर मुकदमें-राठी

न्यूज डेक्स संवाददाता

लाडवा,11 सितंबर। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की एक आपात बैठक शुक्रवार को लाडवा अनाज मंडी में हुई। बैठक का आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह  राठी द्वारा की गई, जिसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई तथा विचार- विमर्श  किया गया। बैठक में पिपली अनाज मंडी में आयोजित किसान बचाओ, मंडी बचाओ रैली के दिन किसानों के ऊपर प्रदेश सरकार ने लाठीचार्ज करके और आंसू गैस के गोले छोडक़र जो अत्याचार किया उसकी कड़े शब्दों में निंदा की।

बलदेव राठी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसानों के ऊपर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार का यह कदम तानाशाही रवैये को दर्शाता है। इस तरह की मुकदमे बाजी तुरंत रोकी जाए और दर्ज मुकदमे खारिज किए जाएं। जो तीन अध्यादेश सरकार काले कानून की तरह कोरोना महामारी के समय किसानों पर थोप रही है वे तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाएं। किसान की उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ-साथ लाभकारी मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित की जाए। किसानों के इस ऐतिहासिक संघर्ष में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति सदैव ही कंधे से कंधा मिलाए खड़ी है और भविष्य में होने वाले सभी किसान आंदोलनों का समर्थन करती है। वही इनेलो हल्का प्रेस सचिव हरीश छाबड़ा ने कहा की सरकार से तानाशाही रवैए को त्यागने एवं किसान के साथ पूर्ण न्याय की मांग की   है। बैठक में जाट सेवा संघ के जिला संयोजक ज्ञान नांदल भूतमाजरा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह  जैनपुर , हरीश छाबड़ा. बलवान जैनपुर, सूबे सिंह  , देवी चंद नांदल, जगमाल हलालपुर, सतपाल बरोट, ऋषिपाल बन, राहुल बड़शामी, स्वीटी भुल्लर सहित अनेक समिति के सदस्य मौजूद थे  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?