Home haryana सरस्वती नदी के किनारे पर स्थित किले से मिले ऐतिहासिक एवं प्राचीन 6 सिक्के

सरस्वती नदी के किनारे पर स्थित किले से मिले ऐतिहासिक एवं प्राचीन 6 सिक्के

by ND HINDUSTAN
0 comment

गांव संधाया से मिले सिक्कों का काल हो सकता है हड़प्पा कालीन

ग्रामीण बलविंद्र सिंह ने सिक्कों को सौंपा बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच को

बोर्ड के उपाध्यक्ष ने पुरातत्व विभाग को लिखा पत्र

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि देश की प्राचीन एवं पवित्र सरस्वती नदी के किनारे यमुनानगर के गांव संधाया के एक किले से प्राचीन 6 सिक्के मिले है। यह सिक्के ग्रामीण एवं समाजसेवी बलविंद्र सिंह को मिले है। इस व्यक्ति ने सिक्कों को हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड को सौंप दिया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच शनिवार को गांव संधाया में लोगों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले समाजसेवी बलविंद्र सिंह ने गांव संधाया में सरस्वती नदी के किनारे स्थित प्राचीन किले से मिले 6 सिक्कों को बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच को सौंपा। बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच प्राचीन किले के निरीक्षण भी किया। इस दौरान ग्रामीणों व बलविंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इस किले से पहले भी कई तरह का प्राचीन सामान मिला है।

बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने कहा कि सरस्वती नदी हरियाणा की सबसे प्राचीन नदी है। इस नदी से लोगों को पीने का पानी मिलता था जिसके कारण इस नदी के किनारे ही लोग बसते थे। इसलिए प्राचीन ग्रंथों में सरस्वती नदीं को सभ्यता, शिक्षा व संस्कारों की जननी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र नदी के किनारे से सिक्कों का मिलना यह साबित करता है कि इस नदी के किनारे प्राचीन समय में लोग बसते थे। इन सिक्कों को देख कर लगता है कि यह सिक्के हडप्पा कालीन या फिर सरस्वती प्राचीन सभ्यता के काल है। हालांकि इन सिक्कों का काल जानने के लिए पुरातत्व विभाग हरियाणा को एक पत्र लिखा गया है। इस पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा जांच करने के बाद ही इन सिक्कों का सही काल पता लग पाएगा।

उन्होंने कहा कि इस साइट पर खुदाई का कार्य करवाने के लिए पुरातत्व विभाग को लिखा गया है। इस नदी के किनारे आदिबद्री से लेकर हरियाणा राजस्थान की सीमा तक दर्जनों प्राचीन साइट है जिनमें भगवान पुरा, पिहोवा, कपिल मुनि मंदिर कैथल, राखीगढ़ी, बनावाली आदि प्राचीन साइट है। अब गांव संधाया में सिक्कों के मिलने के बाद इस साइट को ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाएगा। अगर इस साइट की खुदाई की जाए तो इस जगह से ओर अधिक इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?