Home Kurukshetra News पटौदी के नवाब घराने की बेटी सारा अली खान,रकुलप्रीत सिंह व 25 बड़े नामों का खुलासा

पटौदी के नवाब घराने की बेटी सारा अली खान,रकुलप्रीत सिंह व 25 बड़े नामों का खुलासा

by ND HINDUSTAN
0 comment

रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने पूछताछ में किया है खुलासा,अब जारी होंगे नोटिस

न्यूज डेक्स महाराष्ट्र

मुंबई,11 सितंबर। सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आई ड्रग चैट के बाद नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के इसके बाद गिरफ्तार किया था। रिया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। इसी के साथ बड़ी खबर ये आ रही है कि एनसीबी की पूछताछ में रिया ने बी-टाउन के 25 एेसे नामों की जानकारी दी है,जिनमें पटौदी घराने की बेटी सारा अली खान के अलावा रकुल प्रीत सिंह और कई बड़े चेहरे शामिल है।

अब जल्द ही जिन नामों को रिया चक्रवर्ती ने उजागर किया है,उन्हें एनसीबी नोटिस जारी करेगा। इस बड़ी खबर के बाद बालीवुड इंडस्ट्री में हडकंप मचा हुआ है। बी टाऊन की इन हस्तियों में बड़ा नाम सार अली खान का है। उनके अलावा कई चर्चित फिल्मों की नायिका रकुलप्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा के नाम सामने आ चुके हैं।

इनमें सिमोन का नाम रिया की ड्रग चैट में सामने आया था। बताया ये भी जा रहा है कि अगले दिनों में बालीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों से पर्दा उठाया जा सकता है,क्योंकि इस ड्रग रैकेट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?