प्रियंका गांधी ने योगी और मोदी पर लगाए बुंदेलखंड को छलने के आरोप, महोबा की प्रतिज्ञा रैली में गरजी प्रियंका

  • Home
  • National News
  • प्रियंका गांधी ने योगी और मोदी पर लगाए बुंदेलखंड को छलने के आरोप, महोबा की प्रतिज्ञा रैली में गरजी प्रियंका
Kurukshetra News

न्यूज डेक्स उत्तर प्रदेश

महोबा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महोबा में प्रतिज्ञा रैली संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर खूब वार किये। प्रियंका ने यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बुंदेलखंड के संसाधनों पर बुंदेलखंड के लोगों का हक है,लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी जी सबने बुंदेलखंड को छला। खाद के चलते बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। दो सालों में 1500 किसानों ने आत्महत्या की है. बीजेपी नई खनिज नीति, किसानों की दुर्दशा, पानी की समस्या पर कुछ नहीं कर पाई है. बेरोजगारी, महंगाई के चलते बुंदेलखंड का बुरा हाल हो गया है। किसान आंदोलन को एक साल पूरा, प्रियंका बोलीं कि ये आंदोलन किसानों के संघर्ष की जीत का प्रमाण महोबा की कांग्रेस रैली में भारी भीड़ के बीच प्रियंका गांधी ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस  भाजपा की लूट वाली नीति को खत्म करेगी.बुंदेलखंड के विकास के लिए काम करेंगे. बीजेपी की तरह चुनावी बुंदेलखंड विकास बोर्ड नहीं, बुंदेलखंड के लिए स्थायी बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनेगा।बुंदेलखंड विकास बोर्ड के लिए हर साल विकास का बजट दिया जाएगा. महोबा में वीर आल्हा-ऊदल के नाम पर एक बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनाएंगे.किसानों का कर्ज माफ करेंगे.सबका बिजली बिल हाफ होगा और कोरोना काल का बकाया माफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *