Home haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के हर क्षण को बनाया जाएगा यादगार:मुकुल

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के हर क्षण को बनाया जाएगा यादगार:मुकुल

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक दिसंबर को पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र में

उपायुक्त मुकुल कुमार ने ब्रह्मसरोवर पर कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया निरीक्षण

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शिल्प व सरस मेला होगा 2 से 19 दिसंबर तक

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम होंगे 9 से 14 दिसंबर तक

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि इस वर्ष कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, पर्यटन विभाग, प्रशासन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 9 से 14 दिसंबर 2021 तक होंगे। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 दिसंबर को स्वयं कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 पर पहुंच रहे है। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पत्रकारों से रुबरु होंगे।

उपायुक्त मुकुल कुमार ने मंगलवार को ब्रह्मसरोवर पर महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एएसपी कर्ण गोयल, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी, डीएसपी सुभाष चंद्र, डीएसपी नरेन्द्र सिंह, डीएसपी गुरमेल सिंह ने ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में होने वाले कार्यक्रमों की साईट का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का थीम आजादी का अमृत महोत्सव होगा।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव की ऑनलाइन गीता क्वीज का आयोजन चल रहा है और 8 दिसंबर तक इसका आयोजन होगा, 28 नवंबर को गीता मैराथन, 2 नवंबर से 19 दिसंबर तक शिल्प व सरस मेला, सांध्यकालीन आरती, 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेला, रंगोली, हरियाणा पैवेलियन, आरती स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम के उदघाटन अवसर पर गीता यज्ञ व गीता पूजन का आयोजन, 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, आनलाईन गीता श्लोक उच्चारण, प्रात: कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, ज्योतिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12 दिसंबर को ज्योतिसर में गीता पाठ, संत सम्मेलन पुरुषोत्तमपुरा बाग, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से गीता संसद, ज्योतिसर में गीता पाठ, गीता क्विज प्राईज वितरण समारोह श्रीकृष्ण संग्रहालय, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 14 दिसंबर को ज्योतिसर में गीता पाठ, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर गीता यज्ञ, गीता के 18 श्लोकों का 55 हजार विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से सामूहिक उच्चारण, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन का आयोजन, 48 कोस तीर्थों पर दीपोत्सव, गीता शोभा यात्रा, पुरुषोतमपुरा बाग में महाआरती व दीपदान कार्यक्रम, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?