Home haryana जयराम कन्या महाविद्यालय की टीम ने इंटर कालेज हाकी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

जयराम कन्या महाविद्यालय की टीम ने इंटर कालेज हाकी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

by ND HINDUSTAN
0 comment


जयराम कन्या महाविद्यालय की 6 छात्राओं का नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चुनाव हुआ 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा की छात्राओं की टीम ने जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से इंटर कालेज हाकी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, प्रबंधक समिति एवं निदेशक एस.एन. गुप्ता ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया तथा बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि इस शिक्षण संस्थान की छात्राएं हाकी में हमेशा अव्वल रही हैं। यहां की छात्राएं किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वे राज्य स्तरीय, राष्ट्र स्तर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। ग्रामीण अंचल की छात्राएं होते हुए भी ये छात्राएं किसी से पीछे नहीं हैं। सदैव मेहनत करके, परिश्रम करके आगे बढ़ती हैं और महाविद्यालय के साथ-साथ अपने माता पिता का नाम भी रोशन करती हैं। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डा. परमजीत कौर को इसका श्रेय देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे महाविद्यालय की 6 छात्राओं का चुनाव नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी के लिए हुआ है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?