विधायक सुभाष सुधा ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर सडक़ निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
सडक़ों की गुणवता पर रखा जाएगा विशेष फोकस
लोक निर्माण विभाग की तरफ से 42 से ज्यादा सडक़ों का किया जाएगा निर्माण कार्य
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि ब्रहमसरोवर के चारों तरफ ओर ब्रहमा चौंक से लेकर मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर तक सडक़ के निर्माण कार्य पर करीब 5 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इन सडक़ों की गुणवता पर विशेष फोकस रखा जाएगा। अगर किसी भी स्तर पर कोई खामी पाई गई तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने में देर नहीं की जाएगी। अहम पहलू यह है कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से करीब 42 सडक़ों का निर्माण कार्य शुरु किया जाना है। विधायक सुभाष सुधा वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के पावन पर्व पर सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार ने ब्रहमसरोवर केडीबी कार्यालय के सामने ब्रहमसरोवर की सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह सडक़ करीब 5 किलोमीटर लम्बी होगी और यह सडक़ ब्रहमसरोवर के चारों तरफ और शहीद उधम सिंह चौंक तक बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया है और लोक निर्माण विभाग की तरफ से थानेसर हल्के की करीब 42 सडक़ों का निर्माण किया जाएगा। इन सभी सडक़ों की गुणवता पर विशेष फोकस रखा जाएगा। इसके लिए आमजन के सहयोग की जरुरत होगी, अगर किसी भी नागरिक को गुणवता में खामी नजर आई तो वह सीधे शिकायत भी दर्ज करवा सकता है। इस शिकायत पर निश्चित रुप से कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि शहर की सडक़ों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की तकरीबन 42 सडक़ों का निर्माण लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जाना है। इसमें से 27 सडक़ों का अस्टीमेट बनाकर अपू्रवल के लिए सरकार के पास भेजा गया है। जबकि 21 सडक़ों की अनुमति सरकार की तरफ से दे दी गई है। इस प्रकार विभाग की तरफ से थानेसर हल्के की 42 सडक़ों का निर्माण किया जल्द किया जाएगा।
विधायक ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले शहर के सभी चौंकों के आसपास सडक़ों पर पैचवर्क लगाकर सडक़ों को दुरुस्त करने के निर्देशे देते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी मेहनत और सच्ची निष्ठा के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करे और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। इस मौके पर उपायुक्त मुकुल कुमार, एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, पूर्व चेयरमैन देवी दयाल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।