Home haryana भर्ती घोटालों के खिलाफ धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे दीपेंद्र सिंह हुड्डा

भर्ती घोटालों के खिलाफ धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे दीपेंद्र सिंह हुड्डा

by ND HINDUSTAN
0 comment

यूथ कांग्रेस की तरफ से किया जा रहा है धरना प्रदर्शन 

सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज उठा रहे हैं दीपेंद्र हुड्डा-  दिव्यांशु बुद्धिराजा 

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। शुक्रवार को एचपीएससी और एचपीएससी भर्ती घोटाले के खिलाफ प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे। यूथ कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में भी शून्यकाल काल के दौरान भर्ती घोटाले के मुद्दे को उठाने का नोटिस दिया है। उनकी तरफ से सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज को उठाया जा रहा है।

बुद्धिराजा ने कहा कि सीएमआईई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा एक बार फिर बेरोजगारी में सभी राज्यों से आगे निकल गया है। प्रदेश में 29% से ज्यादा बेरोजगारी दर है। इसका मतलब यह है कि प्रदेश का हर तीसरा युवा बेरोजगार है। एक तरफ बेरोजगारी की भयंकर मार और दूसरी तरफ भर्ती घोटालों की। इसको देखते हुए जरूरी है कि युवाओं के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाए। यूथ कांग्रेस की तरफ से मांग की जा रही है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो ताकि युवाओं को न्याय मिल सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?