न्यूज डेक्स संवाददाता
अंबाला। जैन फैलोशिप क्लब सोसाइटी (रजि.) अम्बाला छावनी की कार्यकारिणी का आयोजन एक निजी होटल किया गया। प्रधान अंकित जैन ने इस सभा की अध्यक्षता की तथा उपस्थित सदस्यों को जैन फैलोशिप क्लब की योजनाओं एवं गतिविधियों से अवगत कराया। पूर्व प्रधान मोहित जैन ने बताया कि सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से विवेक जैन को जैन फैलोशिप क्लब सोसाइटी (रजि.) को वर्ष 2022 के प्रधान मनोनीत किया। और उन्हें यह अधिकार दिया गया कि प्रधान अपनी कार्यकारिणी का गठन करे ताकि क्लब की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
मनोनीत प्रधान विवेक जैन ने बताया की जैन फैलोशिल क्लब सोसाइटी का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की सामाजिक योजनाओं जैसे कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण, हत्या, स्वच्छ भारत अभियान, मेडीकल कैम्प, भण्डारा तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की सहायता करके अपने समाज की उन्नति के लिए अपनी सहभागिता दर्ज कराना है। जिससे अम्बाला छावनी के विकास में सहयोग कर सकें। क्लब केवल सामाजिक ही नही अपितु धार्मिक आयोजनो व उत्सव मे भी बढ़ चढ़ कर भाग लेता है। क्लब द्वारा उद्देश्य पारिवारिक मनोरंजक सभाओं का आयोजन करना तथा विभिन्न त्यौहारों को आपस में मिल जुलकर कर मनाना जिससे परिवारों में आपसी भाईचारे की भावना का बढ़ावा मिले।
इस अवसर पर सलाहाकार मनमोहन जैन, प्रधान अंकित जैन, पूर्व प्रधान मोहित जैन, डा. राजीव जैन एडवोकेट, साहिल जैन, अश्विनी जैन,महासचिव नीरज जैन, सीनीयर उपप्रधान नितिन जैन, उपप्रधान राजीव जैन, विशाल जैन, साहिल जैन, कोषाध्यक्ष विनय जैन, सह-सचिव संयम जैन सदस्य डा. राजीव जैन, नितिन जैन, अनुज जैन, अंकुर जैन, जीनेश जैन, नवीन जैन आदि उपस्थित रहे।