Home haryana विधवा महिला से दुष्कर्म व कुकर्म में हरियाणा पुलिस का एएसआई नामजद, अभी फरार

विधवा महिला से दुष्कर्म व कुकर्म में हरियाणा पुलिस का एएसआई नामजद, अभी फरार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।जिला पुलिस के एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला का यौन शोषण करने तथा कुकर्म करने के आरोप लगे हैं। एएसआई अशोक डीएसपी का रीडर है। जुलाना थाना में अशोक, भिवानी के प्रेम नगर निवासी उसकी मां व बहन को भी मुकदमें में नामजद किया गया है।मामला वर्ष 2019 का बताया जा रहा है। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना इलाके के गांव की विधवा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति श्यामसुंदर की मौत हो चुकी है।

वर्ष 2019 में गतौली चौंकी में एएसआई अशोक डयूटीरत था। जिसके चलते उसकी अशोक से जान पहचान हो गई। अशोक ने शादी का झांसा देकr उसके साथ संबंध स्थापित कर लिया और उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। यहां तक की उसके साथ उसने कुकर्म भी किया। अशोक ने अपने माता पिता व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलवाया। जब भी वह शादी के लिए दबाव डालती तो अशोक कुछ समय इंतजार करने के लिए कहता।

बाद में उसका ट्रांस्फर डीएसपी के रीडर के तौर पर हो गया। जब उसने शादी के लिएदबाव डाला तो अशोक व उसके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने एएसआई अशोक समेत तीन लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 377, 406, 506 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?