Home haryana रोडवेज कर्मचारी 12 दिसम्बर को हल्ला बोल कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे

रोडवेज कर्मचारी 12 दिसम्बर को हल्ला बोल कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ राज्य केंद्र की मीटिंग राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना की अध्यक्षता में यूनियन मुख्यालय रोहतक में सम्पन्न हुई। बैठक में 29 नवम्बर को महानिदेशक राज्य परिवहन से हुई बातचीत की समीक्षा के अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 12 दिसम्बर को हो रहे हल्ला बोल कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का फैसला किया। बैठक के बाद राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना व महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा 29 नवम्बर को महानिदेशक से हुई बातचीत में मानी गई मांगों को जल्द लागू किया जाए।

उन्होंने बताया महानिदेशक द्वारा मांगों पर मांगे गए प्रस्ताव एक सप्ताह में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा जिन मांगों पर सहमति नहीं बनी उनके लिए आन्दोलन जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने बताया आल इण्डिया रोड़ ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फैडरेशन के आह्वान पर 9 दिसम्बर को दिल्ली में हो रही राष्ट्रीय कन्वेंशन में यूनियन के 11 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बधाना व पूनिया ने बताया कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, निजीकरण व ठेका प्रथा पर रोक लगाने, बढ़ती आबादी अनुसार विभाग में 14 हजार सरकारी बसें शामिल करने, वेतन में संशोधन कर लिपिक व परिचालक को पे-मैट्रिक्स लेवल 6 में 35400 वेतन देने, सभी श्रेणियों की वेतन विसंगति दूर करने,1992 से 2003 के मध्य लगे सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने,एक्स-ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाकर 1995 से लागू करने, जोखिम भत्ता देने, सभी कर्मचारियों को एक माह के वेतन के समान बोनस देने, कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी स्केल देने व कम किए गए राजपत्रित अवकाश पहले की तरह लागू करने, लिपिकों सहित सभी खाली पड़े पदों पर प्रमोशन करने, पंजाब, हिमाचल व डी टी सी की तर्ज पर चालकों की प्रमोशन उप निरीक्षक के पद पर करने, छंटनी ग्रस्त व हटाए गए कर्मचारियों की नौकरी बहाली, एसीपी 8-16-24 की बजाए 4-9-14 साल की सेवा उपरान्त देने,खाली पदों पर पक्की भर्ती करने व भर्ती में 5 प्रतिशत अंक दिए जाने के प्रभावों की समीक्षा कर तर्कसंगत बनाने, HREC गुरुग्राम में वेतन भुगतान का स्थाई समाधान करने,कोरोना महामारी के दौरान मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपए मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी देने आदि मांगों के लिए 12 दिसम्बर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोल कार्यक्रम में रोड़वेज कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। बैठक में राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना, महासचिव सरबत सिंह पूनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र दिनोद, कोषाध्यक्ष राजपाल, मुख्य संगठन सचिव बिजेंद्र अहलावत, कार्यालय सचिव जयकुमार दहिया उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?