Home haryana मंत्रौच्चारण और शंखनाद के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आगाज

मंत्रौच्चारण और शंखनाद के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आगाज

by ND HINDUSTAN
0 comment

राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य इन्द्रेश,पर्यटन मंत्री कंवरपाल

खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने ब्रहमसरोवर पर किया गीता पूजन

गीता यज्ञ में डाली पूर्ण आहुती, राज्यस्तरीय प्रदर्शनी

48 कोस, विश्व गुरु भारत प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कुरुक्षेत्र में 9 से 14 दिसंबर तक चलेगा अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। मंत्रौच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आगाज हुआ। इस आगाज के साथ ही ब्रहमसरोवर के चारों तरफ श्लोकोंच्चारण से पूरी फिजा ही गीतामय हो गई। इसके साथ राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्टï्रीय कार्यकरणी सदस्य इन्द्रेश, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर विधिवत रुप से 9 से 14 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ किया।

वीरवार को ब्रहमसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में राज्यपाल बंडारु दतात्रेय का जैसे ही आगमन हुआ, उसी समय हरियाणवीं परम्परागत वाद्य यंत्रों के बीच त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य इन्द्रेश, हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल, हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, सीईओ केडबी अनुभव मेहता ने परम्परा अनुसार स्वागत किया। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर लोक नृत्यों पर झूमकर दूर-दराज से आए मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचनें पर खुशी का इजहार किया।

इसके पश्चात राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य इन्द्रेश, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की और पवित्र गं्रथ गीता पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्टï्रीय कार्यकरणी सदस्य इन्द्रेश, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने गीता पूजन के बाद वेद पाठाशाला के विद्यार्थियों और विद्वानों द्वारा श्लोकोंच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का शुभारम्भ किया।

इसके पश्चात सभी मेहमानों ने सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, 48 कोस प्रदर्शनी, विश्व गुरु भारत प्रदर्शनी का अवलोकन किया, सभी मेहमानों ने इस महोत्सव में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए। इन कार्यक्रमों से पहले सभी मेहमानों ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों के साथ एक ग्रुप स्मृति चित्र भी करवाया। इन मेहमानों के गरिमामयी आगमन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 का शुभारम्भ हो गया। यह महोत्सव 9 से 14 दिसम्बर तक चलेगा। इस महोत्सव में 55 हजार विद्यार्थियों के साथ आनलाइन वैश्विक गीता पाठ, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, संत सम्मेलन, ब्रहमसरोवर की महाआरती, दीपोत्सव, 48 कोस के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, 48 कोस तीर्थों के प्रतिनिधियों का सेमिनार आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

इसके लिए प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  इस मौके पर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं केडीबी सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया, उपायुक्त मुकुल कुमार, एडीसी अखिल पिलानी, एसपी डा. अंशु सिंगला, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सूचना, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कुलदीप सैनी, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, भाजपा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार, आरएसएस के विभाग कार्यवाहा डा. प्रीतम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के जिला महामंत्री सुशील राणा, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, केसी रंगा, महेन्द्र सिंगला सहित केडीबी के सभी सदस्य और अधिकारीगण उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?