न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के लिए आवेदन मांगे गए है इसके लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक युवा 24 मार्च 2023 तक आवेदन किए जा सकते है। नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र की जिला युवा अधिकारी मिशा ने बताया कि भारत सरकार युवाओं, स्वयं सेवक समूहों को संगठित करके राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी ऊर्जा एवं सामर्थ्य को सुदृढ़ करने में सहयोग करने के लिए युवाओं की सहभागिता चाहता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, लिंग भेद, अन्य सामाजिक विषयों पर आधारित अभियानों/जागरूकता कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए और विविध कार्यक्रमों के कार्यान्वयन अथवा आपातकाल में आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन में सहयोग करने के लिए कहा जा सकता है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आवेदन के लिए आवेदन करता कम से कम 10 वीं पास होना आवश्यक है। आयु 1 अप्रैल 2023 को 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमित छात्र एनवाईसी स्वयंसेवक के लिए आवेदन हेतु पात्र नहीं है। अधिकतम दो वर्षों के लिए सब कुछ मिलाकर रुपए 5 हजार प्रतिमाह की दर से मानदेय दिया जाएगा। यह न तो कोई वेतनभोगी रोजगार है और न ही इससे स्वयं सेवक विधिक रूप से सरकार से किसी प्रकार के रोजगार का दावा करने का अधिकारी नहीं होगा। आवेदनकर्ता कुरुक्षेत्र जिले का मूल निवासी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट एनवाईकेएस.एनआईसी.इन या फिर नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र कार्यालय के दूरभाष नंबर 01744-222707 पर संपर्क किया जा सकता है।