Home haryana विधायक सुभाष सुधा ने गीता महोत्सव पर उतराखंड जाने वाले यात्रियों को दी सौगात, बस को हरी झंडी देकर किया रवाना

विधायक सुभाष सुधा ने गीता महोत्सव पर उतराखंड जाने वाले यात्रियों को दी सौगात, बस को हरी झंडी देकर किया रवाना

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि उतराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। इस रूट पर हरियाणा परिवहन विभाग की तरफ से 2 नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे उतराखंड जाने वाले यात्रियों को रोड़वेज परिवहन की अच्छी सुविधा मिलेगी। विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को देर सायं नए बस स्टैंड से उतराखंड के लिए बस को हरी झंडी देने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत की। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा रोड़वेज कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने उतराखंड के लिए बस को हरी झंडी देकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर यात्रियों को यह सौगात दी गई है। यह बस सेवा अब निरंतर जारी रहेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आभारी है, जिन्होंने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस बस सेवा को शुरु करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि उतराखंड के शहर हलद्वानी और कोटद्वार के लिए कुरुक्षेत्र से सुबह के समय 2 बस चला करती थी, यह बस सेवा वर्ष 2018 में बंद हो गई थी। जीएम की रिपोर्ट के अनुसार सवारियों की संख्या कम होने के कारण और आय कम-खर्चा ज्यादा होने के चलते बस सेवा को बंद कर दिया गया था।

विधायक ने कहा कि अब इस बस सेवा को दोबारा शुरु कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र से हलद्वानी और कोटद्वार की 2 नई बस सेवा को शुरु किया गया है। यह बस सुबह के समय कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से शुरु होगी और सायं के समय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचकर अगले दिन फिर सुबह के समय कुरुक्षेत्र के लिए बस चलेगी। इस बस सेवा से उतराखंड जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?