Home Kurukshetra News हरीश कुमार जैन ने उप मुख्यमंत्री रंधावा की हाज़िरी में पंजाब राज्य सहकारी विकास कृषि बैंक के चेयरमैन का पद संभाला

हरीश कुमार जैन ने उप मुख्यमंत्री रंधावा की हाज़िरी में पंजाब राज्य सहकारी विकास कृषि बैंक के चेयरमैन का पद संभाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़। हरीश कुमार जैन ने आज उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह और शिक्षा मंत्री परगट सिंह की हाज़िरी में पंजाब राज्य सहकारी विकास कृषि बैंक (एस.ए.डी.बी.) के चेयरमैन का पद संभाल लिया। आज यहां सैक्टर 17 स्थित बैंक के मुख्यालय में श्री जैन के पद संभालने के मौके पर विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा, हरप्रताप सिंह अजनाला, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, दविन्दर सिंह घुबाया और जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, एस.ए.डी.बी. के जनरल मैनेजर राजविन्दर कौर रंधावा और डिप्टी जनरल मैनेजर जगदीप घई भी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री स. रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने कहा कि पंजाब राज्य सहकारी विकास कृषि बैंक सीधे तौर पर किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ा हुआ है और श्री जैन ज़मीन से जुड़े नेता हैं जिनके नेतृत्व में बैंक अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेगा। नव-नियुक्त चेयरमैन जैन ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुये अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही के साथ निभाने का विश्वास दिलाया।हरीश कुमार जैन इससे पहले नगर कौंसिल ज़ीरा के मीत प्रधान, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव, व्यापार सैल के मीत प्रधान और जैन सभा के उत्तरी ज़ोन के मीत प्रधान रह चुके हैं।

इस मौके पर दूसरों के इलावा गुरप्रीत कौर कोटली, उदय जैन, जतीन जिन्दल, कुलदीप सिंह जौहल, मनजीत सिंह चहल, पूर्व आई ए एस अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अमरीक सिंह राजू, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह शीरा, नरिन्दर सिंह निंदी, कुलबीर सिंह टिम्मी चेयरमैन, रछपाल सिंह गिल प्रधान, बलविन्दर सिंह बुट्टर वाइस चेयरमैन, बिट्टू विज, शीतल दास जैन, काला जैन, वीर सिंह चावला, बाबू राम भड़ाना, भारती बांसल, वरिन्दर कुमार जैन, राजू जैन, गुरिन्दरपाल सिंह काला पूर्व सरपंच, हरजिन्दर सिंह सरपंच, कुलविन्दर सिंह सरपंच, रेशम सिंह सरपंच, चीकू जैन भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?