आम आदमी पार्टी में हर आम व्यक्ति का स्वागत है : सुशील गुप्ता
बहुत भावुकता का पल, आप लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करूँगा : अरुण हुड्डा
न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक।अरविंद केजरीवाल अगर ऐशोआराम आराम की जिन्दगी जीना चाहते तो इनकम टैक्स कमिश्नर के पद पर काम कर सकते थे, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने का बीड़ा उठाया। आरटीआई कानून बनवाने में अहम् भूमिका निभाई। आम आदमी के हक की आवाज उठाई और आम आदमी को ताक़त दिलाने का काम किया। उसी आम आंम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था बदलने का काम किया। अमेरिका के राष्ट्रपति अगर भारत में आते है तो उनकी पत्नी बोलती है, दिल्ली के स्कूलों को देखेंगे।
ये बात मंगलवार को गाँव आसन में हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष अरुण हुड्डा के अभिनन्दन समारोह की अपार भीड़ को संबोधित करते हुई कही। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की भ्रस्ट और त्रस्त व्यवस्था से दुखी व्यक्ति आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीदों से देख रहा है। दिल्ली में सारे देश की महिलाओं के लिए बस टिकट मुफ्त की। पानी और बिजली को मुफ्त देने का काम किया। वहीँ अरुण हुड्डा ने कहा कि गाँव और प्रदेश के लोग पार्टी को बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं, दिन रात एक करके निष्ठा और मजबूती से पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि 23 साल की उम्र में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी ने इसलिए शहादत नहीं दी थी कि 21 वी सदी में युवाओं की इतनी दुर्दशा हो कि एक और 23 साल के भिवानी के नौजवान पवन को बीजेपी सरकार की खराब नीतियों के कारण फौज में नौकरी न मिलने पर फांसी खानी पड़े । आज के इस निराशा के दौर में प्रदेश की 36 बिरादरी को बहुत उम्मीद और आशा है, हम दिन-रात एक करके लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।
बहुत भावुकता का पल, आप लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करूगा : अरुण हुड्डा
वहीँ आम आदमी पार्टी की यूथ विंग के अध्यक्ष अरुण हुड्डा ने कहा कि बहुत ही भावुकता का पल है, आसपास के गाँव और अपने गांव के बड़े, बुजुर्गों, माताओं और बहनों के आशीर्वाद का हमेशा ऋणी रहूँगा। आप लोगों के सहयोग से ही हर मुकाम पर पहुंचा, गाँव के लोगों, बड़े-बुजुर्गों के सामूहिक निर्णय का सम्मान रखने के लिए अपने दिन रात एक करने का काम करूंगा। माताओं, बहनों और बुजुर्गों की पगड़ी को कभी झुकने नहीं दूंगा। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, सह-प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, सह-प्रभारी महेंद्र चौधरी, प्रवीण प्रभाकर गौड़, दीपक जैन, चित्रा सारवारा, पवन तोमर, केडी दनोदा, अश्विनी दुल्हेडा, एडवोकेट महाराज और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।