Home haryana आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों व परिजनों को किया जाएगा सम्मानित:मुकुल

आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों व परिजनों को किया जाएगा सम्मानित:मुकुल

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, लोकसभा अध्यक्ष गीता ज्ञान संस्थान केन्द्र में भी युवा गीता सम्मेलन में करेंगे शिरकत,

लोकसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पुरुषोत्तमपुरा बाग में जनसम्पर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी करेंगे अवलोकन

उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित है। इसलिए इस महोत्सव पर कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जाएगा। इतना ही नहीं लोकसभा अध्यक्ष 11 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपायुक्त मुकुल कुमार ने शुक्रवार को देर सायं कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करने के दौरान कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, जिला परिषद के सीईओ सतबीर कुंडू, केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता, एमडी शुगर मिल विरेन्द्र सिंह, डीएसपी सुभाष चन्द्र, डीएसपी नरेन्द्र सहित अन्य अधिकारियों ने सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार का निरीक्षण किया। यहां पर 11 दिसम्बर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री मनोहर गीता ज्ञान संस्थानम में युवा चेतना सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार के समापन समारोह में पहुंचेंगे।

इस सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर लोकसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश भर से आए स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे। इन स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों के आने की व्यवस्था सभी जिलों से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई है। इस कार्यक्रम में 48 कोष के तीर्थों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार के समापन समारोह और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के उपरांत लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री गीता की जन्म स्थली ज्योतिसर का करीब 3.30 बजे भी अवलोकन करेंगे।

यहां पर गीता स्थली को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों व भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप सहित अन्य प्रौजक्ट का अवलोकन करने के उपरांत करीब 4 बजे ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचेंगे। यहां पर सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से लगाई गई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के साथ-साथ अन्य प्रदर्शनियों को भी अवलोकन करेंगे। इन तमाम कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी कार्यक्रम स्थलों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?