Home Kurukshetra News एयर मार्शल अमित देव ने जनरल बिपिन रावत के दिवंगत होने पर जताया शोक

एयर मार्शल अमित देव ने जनरल बिपिन रावत के दिवंगत होने पर जताया शोक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल अमित देव ने पश्चिमी वायु कमान के सभी कर्मियों और उनके परिवार वालों की तरफ से जनरल बिपिन रावत, परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक, एडीसी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), उनकी पत्नी मधुलिका रावत और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त होने वाले सभी अधिकारियों तथा कर्मियों के निधन पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।एयर मार्शल ने सशस्त्र बलों के लिये जनरल रावत के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने की दिशा में उनका प्रयास राष्ट्र के स्मृति-पटल पर सदैव अमिट रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?