Home haryana समाचार…आपके श्री चरणों में उम्र कट जाये सारी

समाचार…आपके श्री चरणों में उम्र कट जाये सारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जीओ गीता की तरफ से गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या की प्रस्तुति प्रसिद्घ गायक नंद किशोर जी भाई द्वारा दी गई। इस भजन संध्या का शुभारम्भ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द ने किया। इस भजन संध्या में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर सभी श्रद्घालगण झूम उठे। गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र में गत देर सांय जीओ गीता की तरफ से आयोजित भजन संध्या का विधिवत शुभारम्भ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द व अवद्यूत आश्रम के संत ज्ञानेश्वर ने पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन करने के बाद दीप प्रज्जवलित करके विधिवत रूप से भजन संध्या का शुभारम्भ किया। प्रसिद्घ गायक नंद किशोर जी भाई ने भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित भजनों की प्रस्तुति शुरू की। नंद किशोर ने अपने भजनों में मुख्यत: आपके श्री चरणो में उम्र कट जायेगी, शाम तेरा की लगदा आदि भजनो की प्रस्तुति करके सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस गायक ने लगातार दो घंटे भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से लेकर गीता उपदेशों तक की जीवन लीलाओं को अपने भजनों में शामिल किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?