न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस कार्यकर्ता मीना शर्मा को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कुरूक्षेत्र का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जानकारी हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने पत्र के माध्यम से मीना शर्मा को दी। पत्र में उन्होंने समाज में महिलाओं के अधिकारों व विकास के लिए आवाज उठाने व कांग्रेस की नीतियों पर चलकर सबके हित के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते हुए मीना शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
मीना शर्मा ने भी पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी को मेहनत और ईमानदारी से निभाने का वचन देते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का आभार जताया। मीना शर्मा को दी गई नई जिम्मेदारी के लिए जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी। खुशी के इस अवसर पर सीमा, आरती, निशी गुप्ता, नीलम बरौदा, सपना, ऋतु मथाना, मीना मथाना ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।