जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य तथा देवस्थान श्रीमती शकुंतला रावत ने बुधवार को व्यंजन द्वादशी के अवसर पर देवस्थान विभाग के प्रबंधित एवं नियंत्रित मंदिर श्री बृज निधि जी चांदनी चौक, आनंद कृष्ण बिहारी जी, प्रताप ईश्वर महादेव जी के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही, देवस्थान विभाग के अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश प्रदान किए।