Home haryana हिसार-स्याहड़वा फोरलेन का निर्माण कार्य एक साल में हो जाएगा पूरा – उपमुख्यमंत्री

हिसार-स्याहड़वा फोरलेन का निर्माण कार्य एक साल में हो जाएगा पूरा – उपमुख्यमंत्री

by ND HINDUSTAN
0 comment

केजीपी और पलवल-अलीगढ़ रोड पर पलवल में बनेगा इंटरचेंज, सरकार ने दी मंजूरी – दुष्यंत चौटाला 

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार-मंगाली-स्याहड़वा चार मार्गीय सड़क, जो हिसार की दक्षिणी पैरिफरी सड़क है, का निर्माण एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में दी। डिप्टी सीएम ने बताया कि उक्त सड़क पर करीब 1114.95 लाख रुपए खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि हिसार मे लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक तक सड़क पर 213.77 लाख रुपए खर्च करके कार्य को 14 जुलाई 2021 तक पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार, डाबड़ा चौक से दक्षिणी पैरिफरी सड़क तक की सड़क के निर्माण कार्य को 26 जून 2021 तक पूरा कर लिया गया है जिस पर 741.04 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं दुष्यंत चौटाला ने एक अन्य सदस्य के प्रश्न के उत्तर में बताया है कि पलवल के नजदीक कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे तथा पलवल-अलीगढ़ सड़क के इंटर सेक्शन पर इंटरचेंज की मंजूरी दी जा चुकी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?