न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 144.54 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। भारत में वर्तमान में 91,361 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.26 प्रतिशत हैं। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.36 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 7,585 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,42,66,363 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते चौबीस घंटे के दौरान 16,764 नए मामले सामने आए हैं।। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.34 प्रतिशत है,पिछले 88 दिनों से 2 प्रतिशत से कम हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.89 प्रतिशत है; पिछले 47 दिनों से 1 प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 67.78 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।