फतेहाबाद। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार को अचानक फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंच गये। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नागरिक अस्पताल में लगे आक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। विज ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिये जरुरी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर बिना वेक्सीन के एंट्री नहीं मिलेगी।