Home Kurukshetra News पिपली से थर्ड गेट यूनिवर्सिटी सड़क निर्माण कार्य करने वाली एंजैसी का अनुबंध किया रद्द:सुधा

पिपली से थर्ड गेट यूनिवर्सिटी सड़क निर्माण कार्य करने वाली एंजैसी का अनुबंध किया रद्द:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

अब तीन अधिकारियों की कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट, जल्द नई एंजैसी को सौंपा जाएगा कार्य

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली से थरड गेट तक सडक़ निर्माण करने वाली एंजैसी का ठेका रद्द कर दिया गया है। इस एजैंसी के साथ अनुबंध को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए है। इतना ही नहीं गर्ग एंड कंपनी को तुरंत प्रभाव से काम रोकने के आदेश भी दिए गए है। विधायक सुभाष सुधा ने शनिवार को बातचीत करते हुए कहा कि लोगों की ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने, शहर की हॉट लाइन पिपली से यूनिवर्सिटी तक सडक़ का नवनिर्माण करने की मांग थी। इस मांग के बाद अथक पर्यास किए गए कि इस सडक़ का निर्माण किया जाए। इन प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर के लोगों को पिपली से यूनिवर्सिटी तक एक अच्छी सडक़ का निर्माण करने की घोषणा की थी।

इस सडक़ का निर्माण करने के लिए पहले एक एंजैसी को जिंम्मा सौंपा गया परंतु वह एंजैसी निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्य नहीं कर पाई। इस एंजैसी का ठेका लोक निर्माण विभाग की तरफ से रद्द कर दिया गया। इस एंजैसी के कारण लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विभाग की तरफ से नई एंजैसी गर्ग एंड कंपनी को सडक़ निर्माण करने का जिम्मा सौंपा गया था। इस एंजैसी ने कार्य शुरु किया और काफी काम किया भी है। लेकिन इस कंपनी का काम भी नियमानुसार ठीक नहीं पाया गया और कंपनी पहले निर्धारित समय अवधि में कार्य नहीं कर पाई। इसके साथ ही गुणवत्ता पर भी पूरा फोकस नहीं रखा जा रहा था।

उन्होंने कहा कि इन तमाम पहलुओं को लेकर शीतकालीन विस सत्र में कंपनी का ठेका रद्द करने की मांग उठाई गई थी। इस मांग के बाद सरकार के आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता अंबाला ने 31 दिसंबर को गर्ग एंड कंपनी का ठेका रद्द करने के आदेश जारी कर दिए है। इसके साथ कंपनी को तुरंत प्रभाव से काम रोकने के आदेश भी जारी किए है। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से अब तीन अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी जल्द गर्ग एंड कंपनी द्वारा किए कार्य की रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद सरकार की तरफ से नई एंजैसी को ठेका देने की कार्यवाही शुरु की जाएगी। इस सडक़ के लिए राज्य सरकार की तरफ से करीब 57 करोड़ का बजट तय किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?