Home haryana युवाओं के रोजगार के साथ ग्रामीणों को उद्यमी बनाएगी सरकार, लेकर आ रहे हैं नई पॉलिसी – डिप्टी सीएम

युवाओं के रोजगार के साथ ग्रामीणों को उद्यमी बनाएगी सरकार, लेकर आ रहे हैं नई पॉलिसी – डिप्टी सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा सरकार बनाएगी लैंड-पूल पॉलिसी, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ – दुष्यंत चौटाला 

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा में ‘पदमा’ स्कीम के लिए ऐसी ‘लैंड-पूल पॉलिसी’ बनाई जाए जिससे कि जमीन के मालिक ग्रामीण लोगों को अधिक से अधिक फायदा हो और गांव में रोजगार के अवसर बढें। यह निर्देश आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ‘पदमा’ स्कीम से संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद जानकारी दी कि केंद्र की ‘पदमा’ स्कीम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार इस पर तेजी से काम करने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए लैंड पूलिंग के तहत प्रत्येक ब्लॉक में करीब 50 एकड़ जमीन जुटाई जाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार ने ब्लॉक-वाइज कुछ उत्पाद तय किए गए हैं जिनको एक्सपोर्ट करवाने में भी सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के कई गांवों में हुनरमंद लोगों द्वारा ऐसे गुणवत्तापरक प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं, जिनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कीमत मिल सकती है, लेकिन जानकारी के अभाव में उनको मजबूरी में लोकल लेवल पर कम दामों पर बेचना पड़ता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ब्लॉक में उस ब्लॉक के लोगों द्वारा उत्पादित बेहतरीन प्रोडक्ट के लिए एक कलस्टर बनाया जाए, जहां पर एमएसएमई की भांति लोगों को उद्योग लगाने के लिए प्लॉट उपलब्ध करवाए जा सकें। इस क्लस्टर में बिजली, पानी, सड़क, बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?