जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी व उनकी टीम को अभियान सिलिकोसिस केयर के लिए मिला अवार्ड
न्यूज डेक्स राजस्थान
नागौर। नागौर के अभियान सिलिकोसिस केयर को ‘एक्सीलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन’ केटेगरी में 24 वें नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान, एटॉमिक एनर्जी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह व तेलंगाना के नगरीय निकाय, शहरी विकास उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामाराव तथा प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार के सचिव वी श्रीनिवास ने जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी व उनकी टीम को शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित 24 वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रदान किया।