Home haryana आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन – 1996 की ओर से मानसरोवर पार्क में बीच भी एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान रोशनी चौधरी ने की। इस दौरान मीटिंग का संचालन जिला शिव सुनीता ने किया। एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने संबोधित करते हुए कहा कि 5 जनवरी को सरकार ने वार्तालाप के लिए बुलाया था, उसमें दोनों यूनियनों के प्रतिनिधियों ने चर्चा में प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा वर्कर को 15 सौ रुपए हेल्पर को  ₹750 रूपए सहायिका के। पोषण ट्रैकर को बंद करें कुशल भारत का दर्जा देने मृत्यु होने पर तीन लाख मुआवजा रिटायरमेंट के ऊपर बढ़ोतरी करना आदि मांगों पर सरकार का रुख ढीला ढाला रहा।

खासतौर से प्रधानमंत्री की घोषणा पोषण ट्रैकर कुशल भारत पर सरकार मानने के लिए तैयार नहीं हुई इसलिए तालमेल कमेटी ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और 5 जनवरी को रिकॉर्ड तोड़ रैली के साथ ही सारे हरियाणा की आंगनवाड़ी की बहनें 12 जनवरी को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया गया है। सरकार ने एक बार फिर 10 जनवरी को वार्ता के लिए मीटिंग बुलाई है यह पांचवीं बार सरकार के साथ मीटिंग होने जा रही है। दूसरी तरफ सीडीपीओ के ऊपर के अधिकारियों के दिशा निर्देशन में नोटिस टर्मिनेशन की धमकियां देकर सरकार आंदोलन को तोड़ने की कार्य कर रही है लेकिन यह भी निश्चित है कि 32 दिन से यह आंदोलन दिन प्रतिदिन और भी ज्यादा मजबूती से आगे बढ़ रहा है और सरकार को मांगे मानने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन के राज्य के महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा की सरकार जितनी भी धमकियां दे ले हम अपनी मांगों से पीछे हटने वाली नहीं है बेहतर हो सरकार जल्दी से जल्दी इन मांगों को पूरा कर दे। हमें आंदोलन करने का कोई शौक नहीं है सर्व कर्मचारी संघ के नेता जोगिंदर सिंह ने भी आंगनबाड़ी के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर कौशल्या संतोष चौराहा सुनीता कमलेश सरिता सरोज भारी संख्या में आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने हिस्सा लिया

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?