Home haryana लड़कियों को फ्री-बस सेवा पास की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारी शीघ्र करें कार्रवाई

लड़कियों को फ्री-बस सेवा पास की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारी शीघ्र करें कार्रवाई

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी कालेजों में पढऩे वाली लड़कियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा शुरू करने की योजना के तहत डाटा एकत्रित कर लिया गया है, अब प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारियों को इस दिशा में आगे कदम उठाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि कि ग्रामीण क्षेत्र की जो लड़कियां गांव से शहर के सरकारी कालेजों में दैनिक रूप से पढऩे जाती है, उनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा फ्री-बस पास की सुविधा आरंभ की हुई है।

ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल को ऐसी लड़कियां जो गांव से सरकारी कालेज तक फ्री-बस पास की सुविधा लेने की इच्छुक है, उन लड़कियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि अब उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों-कम-जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारियों को इस दिशा में आगे कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी आगामी कार्रवाई को शीघ्र अति शीघ्र करना सुनिश्चित करे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?