न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज सिंह को प्रख्यात शिक्षाविद् के तौर पर गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का एकेडमिक कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है।
लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि प्रो. पंकज सिंह ने जीजेयू कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज व कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे।