कुरुक्षेत्र, 15 सितंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी (जनरल) पार्ट वन (प्राईवेट, दूरवर्ती एवं कम्पार्टमेंट) कक्षाओं की जो परीक्षाएं 16 सितम्बर से आयोजित होनी थी उन्हें तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि 16 सितम्बर की बजाए अब यह परीक्षाएं 3 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। संशोधित डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा का समय पूर्ववत रहेगा।