Home haryana ‘साइबर चौपाल’ के जरिए युवाओं से जुड़ेंगे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

‘साइबर चौपाल’ के जरिए युवाओं से जुड़ेंगे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

उपमुख्यमंत्री 75 प्रतिशत लोकल रोजगार कानून के विषय पर युवाओं से करेंगे चर्चा

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज फेसबुक पर साइबर चौपाल कार्यक्रम के जरिए प्रदेश  के युवाओं से रूबरू होंगे। वे अपने फेसबुक पेज www.facebook.com/dchautala पर इस कार्यक्रम में युवाओं से 75 प्रतिशत लोकल रोजगार कानून के विषय पर चर्चा करेंगे। उपमुख्यमंत्री इसी विषय पर मंगलवार को 12 बजे चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का भी जवाब देंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक मजबूत व बड़ा कदम बढ़ाते हुए 15 जनवरी 2022 से 75 प्रतिशत लोकल रोजगार कानून प्रभावी तौर पर लागू कर दिया गया है। अब राज्य में सभी प्राइवेट सेक्टर, संस्थान, ट्रस्ट, सोसायटी, उद्योगों व कंपनियों में हरियाणा के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने से निजी क्षेत्र में प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। यह जेजेपी का प्रमुख चुनावी वादा और घोषणापत्र का सबसे पहला वादा था, जिसे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूरा किया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?