न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा जिला कुरुक्षेत्र के ग्रामीण आंचल में सुशोभित अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबान में लंगर सेवा के लिए बर्तन सैट भेंट किए हैं। गुरुद्वारा साहिबान की प्रबंधक समितियों की मांग पर संगत की लंगर सेवा के लिए यह कदम उठाया गया है। सोमवार को यहां के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना और धर्म प्रचार कमेटी के हरियाणा से मैंबर जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह लाडवा, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान जरनैल सिंह बोढी, प्रेम सिंह लाडवा, सुखपाल सिंह बुटटर ने बर्तन सैट प्रबंधक समितियों के पदाधिकारियों और संगत को भेंट किए।
जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर जरुरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है। आर्थिक सहयोग की बात हो या फिर किसी को उपचार के लिए मदद देना, किसी को मायूस नहीं किया जाता। एक साल तक चले किसान आंदोलन में भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धर्म प्रचार कमेटी के हरियाणा से मैंबर जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह लाडवा ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर सिखों की सर्वोच्च संस्था है। धार्मिक संस्था होने के बावजूद शिरोमणि कमेटी द्वारा अपना सामजिक दायित्व भी बाखूबी निभाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के गांवों के गुरुद्वारा साहिबान की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों ने यह मांग की गई थी, जिसे पूरा करते हुए संस्था द्वारा यह बर्तन सैट मुहैया करवा गए हैं। आज गुरुद्वारा सिंघ सभा गांव बहोली कुरुक्षेत्र, गुरुद्वारा सिंघ सभा खेडी दाबदलान, गुरुद्वारा सिंघ सभा गांव खरकाली, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब लाडवा, गुरुद्वारा बाबा मकखन शाह लुबाणा निवारसी लाडवा, गुरुद्वारा सिंघ सभा गांव बकाली, गुरुद्वारा सिंघ सभा गांव पिपली माजरा झांसा, गुरुद्वारा सिंघ सभा गांव मुहममद शाह झांसा, गुरुद्वारा सिंघ सभा नैसी व गुरुद्वारा साहिब गांव अजराना को बर्तन सैट किए गए।
इस दौरान बाबा दर्शन सिंह कार सेवा वाले, शिरोमणि अकाली दल के कुरुक्षेत्र जिला प्रधान जनरैल सिंह बोढी, एसजीपीसी सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर अमरिंदर सिंह, जज सिंह, सुखविंदर सिंह, तजिंदर सिंह स्याहपोश, अरमीजत सिंह नंबरदार, जगजीत सिंह, गुरदेव सिंह, कमलजीत सिंह, रणजीत सिंह, प्यारा सिंह, हरजीत सिं, जगीर सिंह, हरदीप सिंह, महिंदर सिंह व चरणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।