कुरुक्षेत्र। बिजली विभाग के कर्मचारी आज हरियाणा सरकार के निर्देश पर अन्य विभागों की तर्ज पर बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने के विरोध में धरने पर बैठे। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को विभाग के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन के उपरांत कार्यकारी अभियंता के माध्यम से विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज