न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के 33 विद्यार्थियों का टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर चयनित हो चुके हैं। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने यूआईईटी संस्थान को बधाई देते हुए संस्थान के ट्रेनिंग प्लेसमेंट विभाग की भी प्रशंसा की। कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी यूआईईटी संस्थान के चयनित छात्रों को बधाई दी।
जानकारी देते हुए यूआईईटी संस्थान के निदेशक एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. सीसी त्रिपाठी ने बताया कि किसी विषय पर निरंतर कार्य करने से उसकी बारीकियों का गहनता से अध्ययन हो जाता है। यूआईईटी संस्थान भी ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के क्षेत्र में निरंतर गहन रुचि लेकर कार्य कर रहा है। जिसका परिणाम आईटी सेक्टर की प्रमुख कम्पनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में संस्थान के 33 विद्यार्थियों का चयन एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है जो बड़े गर्व की बात है। प्रो. सीसी त्रिपाठी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल नेतृत्व में यूआईईटी ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
संस्थान के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. निखिल मारीवाला व डॉ. संजीव आहूजा ने बताया कि ऑनलाइन हुए प्लेसमेंट ड्राइव में यूआईईटी संस्थान के बीटेक और एमटेक के छात्रों ने हिस्सा लिया। टाटा कंसल्टेंसी द्वारा लिए गए ऑनलाइन तकनीकी परीक्षा, लिखित परीक्षा व कम्युनिकेशन स्किल की सभी गतिविधियों को पूरा करते हुए छात्रा इशिका अग्रवाल, अर्जुन डोगरा, रिया गुप्ता, अक्षरा कोल, अमन, गौरव कुमार, अक्षत, प्रतीक बाजपेयी, रितिक कुमार, ईशान गोयल, भवन कटारिया, उज्ज्वल मुंजाल, ऋषभ शर्मा, अंजली मलिक, मंजीत सिंह मिनोचा, दीपक शर्मा, श्रेया रंजन, वर्तिका भटनागर, कृष्ण पोडर, प्रतीक, उमा नेगी, वंश कंडारी, अभिमन्यु सैनी, ड्रोन कुमार रॉय, साहिल सरोहा, शुभम सिंगला, आदित्य, अपूर्व डडवाल, मनिंदर, रचिता अग्रवाल, आशुतोष सिंह व गरिमा गुप्ता ने सफलता हासिल की। टाटा कंसल्टेंसी सब चीज के प्लेसमेंट प्रमुख रजत सिक्का ने बताया कि चयनित सभी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 3 लाख 60 हजार का पैकेज दिया जाएगा।