न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। भारत सरकार के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्रू) दिल्ली ने जनवरी 2022 सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जिसके तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा में दाखिला लिया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की है। इग्नू मेें दाखिला पोर्टल इग्नूएडमिशन.समर्थ.ईडीयू.इन के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश लिया जा सकता है, इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को अपना पंजीकरण करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट लेना आवश्यक है।