Home Kurukshetra News अब थानेसर शहर का योजनाबद्ध तरीके से विकास करने के लिए ड्रोन से तैयार होगा नक्शा

अब थानेसर शहर का योजनाबद्ध तरीके से विकास करने के लिए ड्रोन से तैयार होगा नक्शा

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा प्रदेश में थानेसर शहर से शुरु हुआ मैपिंग का कार्य

प्रदेश के 18 शहरों में होगा मैपिंग का कार्य, थानेसर में 5 ड्रोन से होगा मैपिंग का कार्य

याशी कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा ड्रोन से किया जाएगा मैपिंग का कार्य

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में थानेसर ऐसा पहला शहर है जहां पर ड्रोन के जरिए मैपिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर निकाय विभाग हरियाणा और याशी कंसलटेंसी कंपनी के बीच में अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध के अनुसार प्रदेश के 18 शहरों में मैपिंग का कार्य किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि सभी शहरों का ड्रोन से नक्शा तैयार किया जाएगा ताकि आने वाले समय में तमाम विकास कार्य नक्शे के अनुसार किए जा सके। विधायक सुभाष सुधा सोमवार को सेक्टर-7 आवास कार्यालय पर याशी कंसल्टेंसी कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने याशी कंसल्टेंसी कंपनी के सुरेश जैन से थानेसर शहर में शुरु होने जा रहे है ड्रोन कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की और इस कार्य को जल्द से जल्द संपन्न करने और अन्य विषयों पर भी विस्तार से बातचीत की है।

विधायक ने कहा कि ड्रोन के जरिए सर्वे कार्य में याशी कंसलेटेंसी कम्पनी को नगर परिषद की तरफ से हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी और किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस  विभाग से अनुमति जारी करने बारे भी संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है। विधायक ने कहा कि याशी कंसल्टेंसी कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिली फीडबैक के बाद थानेसर शहर में 3 कर्मचारी और 3 ड्रोन पहुंच चुके है। इसके अलावा 2 कर्मचारी और 2 ड्रोन भी जल्द पहुंचेंगे। इस शहर में 5 ड्रोन के जरिए मैपिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को आगामी 1 सप्ताह के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। राज्य सरकार के प्रयास है कि आने वाले समय में सभी शहरों को विकास, जिनमें पीने के पानी की सप्लाई व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था, शहरी यातायात, शहरों में भवनों और व्यवसाय से संबंधित कार्य आदि किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि लोगों के जीवन को सुगम बनाया जाए और अच्छी गुणवता का इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जा सके।

इस कार्य को पुलिस से अनुमति मिलते ही शुरु कर दिया जाएगा। थानेसर हरियाणा का पहला शहर है जहां पर ड्रोन से मैपिंग का कार्य शुरु हो रहा है। विधायक ने कहा कि शहरी निकाय विभाग के आदेशानुसार याशी कंसल्टेंसी कंपनी प्रदेश के 18 शहरों के करीब 4 हजार स्केयर किलोमीटर क्षेत्र के नक्शे तैयार करेंगी। इसमें थानेसर शहर में 238.60 स्केयर किलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन से नक्शा तैयार करेगी और इसमें खाली भूमि, बंजर भूमि आदि को भी चिन्हित किया जाएगा। इस शहर का नक्शा तैयार होने के उपरांत शहरी निकाय विभाग हरियाणा को कम्पनी द्वारा सौंपा जाएगा। जब सभी शहरों की मैपिंग हो जाएगी तब सरकार इस मैपिंग के अनुसार शहरों का विकास कार्य करेगी। यह कार्य अमरुत योजना के तहत किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?