हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
प्रतियोगिता में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की कशिश को प्रथम पुरस्कार
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में गृह विज्ञान एवं व्यावसायिक कला विभाग द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ऑनलाईन व्यंजन एवं पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने दोनों विभागों के विभागाध्यक्षों एवं प्रतिभागियों की सफल आयोजन के लिए सराहना की। व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कशिश गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर, द्वितीय पुरस्कार लक्षिता आई.आई.एच.एस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और तृतीय पुरस्कार देवाक्षी बाटा राजकीय होम साइंस कालेज चंडीगढ़ एवं निधि आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी, साथ ही सांत्वना पुरस्कार स्नेहा सी.आर बी.एड सी कॉलेज हिसार, जसविन्द्र एस.एन.आर.एल जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा व रिया, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर को दिया गया । इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार स्वर्णदीप कौर आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी व साहिल फाइन आर्ट्स विभाग कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, द्वितीय पुरस्कार तृप्ती राजकीय कन्या महाविद्यालय रोहतक, तृतीय पुरस्कार चारूल हिन्दू कन्या महाविद्यालय जींद और सांत्वना पुरस्कार रितिका जी.वी.एम. गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने प्राप्त किया।