Home Kurukshetra News पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ निर्माण कार्य के टेंडर की कानूनी राय लेने के लिए फाईल पहुंची एजी के पास:सुधा

पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ निर्माण कार्य के टेंडर की कानूनी राय लेने के लिए फाईल पहुंची एजी के पास:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक सुभाष सुधा ने सडक़ निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री से की बातचीत,कानूनी राय के बाद शीघ्र जारी होगा टेंडर

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ निर्माण कार्य को शुरु करने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। इस सडक़ का निर्माण करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की गई है। इसके बाद फाईल को कानूनी राय के लिए एजी के पास भेज दिया गया है। विधायक सुभाष सुधा ने मंगलवार को देर सायं दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब चुनाव में व्यस्त होने के बावजूद उनका पूरा फोकस पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ निर्माण कार्य को शुरु करने पर लगा हुआ है। इसलिए राजपुरा चुनावी डयूटी के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सडक़ निर्माण कार्य हेतू टेंडर जारी करने के लिए बातचीत की गई और अपील की गई कि इस सडक़ निर्माण कार्य को शीघ्र अति शीघ्र शुरु करवाया जाए, क्योंकि इस सडक़ का निर्माण कार्य ना होने के कारण लोगों को रोजाना भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस बातचीत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आलाधिकारियों को भी इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। विधायक ने मुख्यमंत्री के आदेशानुसार स्वयं लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से बातचीत की और सडक़ निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत करवाया और लोगों की समस्या के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस बातचीत के बाद एसीएस ने फाईल पर कानूनी राय लेने के लिए एजी के पास भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इस फाईल में राय मांगी गई है कि वर्तमान स्थिति में पिपली से थर्ड गेट तक टेंडर लगाने के बारे में कानूनी राय दी जाए। विधायक ने कहा कि संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में कानूनी राय लेने के बाद टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और सडक़ निर्माण कार्य को शीघ्र से शीघ्र शुरु करने प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस शहर के लोगों की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और इस सडक़ को लेकर जो भी दिक्कते आ रही है, वह उन्हें भली-भांती जानते है, इसलिए सडक़ का निर्माण कार्य शुरु करने के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?