न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा द्वारा नगर पालिका पिहोवा, शाहबाद और इस्माईलाबाद की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन तीनों नगर पालिकाओं की नई मतदाता सूची के लिए 24 फरवरी 2022 तक दावे आपत्तियों को आमंत्रित किया गया है और 16 मार्च 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कहा है कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार नगर पालिकाओं की मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि 18 फरवरी तक मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस ड्राफ्ट प्रकाशन पर 24 फरवरी 2022 तक मतदाता सूची के लिए दावे और आपत्तियां आमंत्रित करने की अंतिम तिथि होगी, 4 मार्च 2022 तक दावे और आपत्तियों का निपटान कार्य सम्बन्धित रिवाईजिंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत 8 मार्च 2022 तक उपायुक्त के समक्ष रिवाईजिंग अधिकारी के आदेशों के विपरीत दावे आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी, 11 मार्च 2022 तक उपायुक्त द्वारा दावे आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और 16 मार्च 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।