Home haryana 24 मार्च को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, लाडवा नगर पालिका की वोटर सूची के लिए शेड्यूल किया जारी

24 मार्च को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, लाडवा नगर पालिका की वोटर सूची के लिए शेड्यूल किया जारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

लाडवा। राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा द्वारा नगर पालिका लाडवा की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस नगर पालिका की नई मतदाता सूची के लिए 28 फरवरी 2022 तक दावे आपत्तियों को आमंत्रित किया गया है और 23 मार्च 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कहा है कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार नगर पालिकाओं की मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 23 फरवरी तक मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस ड्राफ्ट प्रकाशन पर 28 फरवरी 2022 तक मतदाता सूची के लिए दावे और आपत्तियां आमंत्रित करने की अंतिम तिथि होगी, 7 मार्च 2022 तक दावे और आपत्तियों का निपटान कार्य सम्बन्धित रिवाईजिंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत 10 मार्च 2022 तक उपायुक्त के समक्ष रिवाईजिंग अधिकारी के आदेशों के विपरीत दावे आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी, 14 मार्च 2022 तक उपायुक्त द्वारा दावे आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और 24 मार्च 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?