Home haryana पूर्ण बहुमत के साथ शिअद बनाएगा पंजाब में सरकार : तजिंदरपाल सिंह

पूर्ण बहुमत के साथ शिअद बनाएगा पंजाब में सरकार : तजिंदरपाल सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment


बोले : चुनाव परिणाम आने पर विरोधियों की गलतफहमी हो जाएगी दूर

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। पंजाब विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की गलतफहमी दूर हो जाएगी। कयोंकि पूर्ण बहुमत हासिल कर शिरोमणि अकाली दल पंजाब में एक बार फिर से सरकार बनाएगा। यह दावा शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं धर्म प्रचार कमेटी (एसजीपीसी) के मैंबर तजिंदरपाल सिंह लाडवा ने किया। जलालाबाद से पार्टी प्रत्याक्षी सुखबीर सिंह बादल, घनौर पटियाला से प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और सनौर से हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद कुरुक्षेत्र लौटे से तजिंदरपाल सिंह लाडवा, शिअद जिला कुरुक्षेत्र के प्रधान जरनैल सिंह बोढी,  शहरी प्रधान तजिंदर सिंह मककड़ ने उत्साह से  लबरेज होकर कहा कि इस बार पंजाब में उनकी पार्टी के हाथ में ही सत्ता की बागडोर होगी। उन्होंने कहा कि अब लोग कांग्रेस से छुटकारा चाहते हैं और अगर बात करे आम आदमी पार्टी की तो, लोग न तो अरविंद केजरीवाल पर विश्वास करते हैं और न ही भगवंत मान पर।

ऐसे हालात में इन दोनों पार्टियों द्वारा पंजाब में सरकार बनाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हां सभी राजनीतिक दलों द्वारा जीत के लिए ऐडीचोटी का जोर तो लगाया जा रहा है,  लेकिन पंजाब के मतदाताओं का पूरी तरह से समर्थन शिअद को मिलेगा। तजिंदपाल सिंह लाडवा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं का उत्साह शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में देखने को मिला। पंजाब में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी को मतदाता भाव नहीं दे रहे और सूबावासी सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना  चुकें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी के पक्ष में एक तरफा लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि शिअद ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो किसान हितैषी है और पंजाब में कृषि हित में निर्णय लेकर किसानों की प्रगति का कार्य केवल सुखबीर सिंह बादल ही कर सकते हैं। इस मौके पर सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, लीगल सहायक राजपाल सिंह व नंबरदार अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?