चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव विवेक पदम सिंह और हैफेड, पंचकूला के सचिव, हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के सीएओ व हरियाणा कृषि उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक रोहित यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खेल एवं युवा मामले विभाग में प्रतिनियुक्त किया है। दोनों अधिकारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के पूरा होने तक अपने सरकारी वाहन और कर्मचारियों के साथ प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।