न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में उनकी संस्था हरियाणा भर के 356 वैश्य घटकों की प्रतिनिधि संस्था है। उनकी संस्था द्वारा समाज के युवा नेतृत्व को तैयार करने के लिए बहुप्रतीक्षित प्रशिक्षण शिविर अग्रवाल सदन निष्काम सेवा ट्रस्ट भोपटवाला हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 23 व 24 अप्रैल को आयोजित होगा।
सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा संगठन विस्तार के लिए सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में समाज के प्रदेशाध्यक्ष बुवानीवाला ने संगठन की मुख्य इकाई के साथ महिला, युवा एवं छात्र इकाई को भी सक्रिय कर सहयोग की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने अपने क्षेत्र के जिला एवं विधानसभा क्षेत्रों के उत्साही युवा, महिला एवं छात्रों को आगे लाकर अनुमोदित करें। प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि 7 अप्रैल तक सभी इकाइयों के प्रदेश अध्यक्षों को अनुमोदित करें।