न्यूज डेक्स हरियाणा
चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निकाय के चुनाव 24 अप्रैल को होंगे। यह जानकारी हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने दी है। करीब एक साल देरी से होने जा रहे निकाय के चुनाव का लंबे समय से इंतजार था। अब अचानक चुनाव की घोषणा के बाद वार्डों में चुनावी सरगर्मी बढ़ेगी। आज हुई घोषणा के बाद 51 नगर पालिका,नगर परिषद के चुनाव होंगे।आज इस घोषणा के साथ यह भी जानकारी दी गई है कि चुनाव संबंधित फाइनल शैड्यूल अगले दिनों में जारी होगा। निकाय चुनावी बिगुल बजने के बाद सभी चुनाव अधिकारियों ने भी तैयारियां शुरु कर दी हैं।
हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर जो जानकारी मिली है,उसके अनुसार हरियाणा राज्य में 93 म्युनिसिपल बॉडीज में से 60 म्युनिसिपल कमेटी हैं,अभी जो चुनाव होने है, इनमें से भी 48 में से 3 पर निर्णय होना है।अगस्त 2021 में जो इलेक्टोरल रोल रिवाइज हुए थे, उन्हें इसमें एड करना है। उम्मीद है ये कार्यक्रम तय समय में पूरा हो जायेगा। जो क्लेम या ऑब्जेक्शन आयेंगे उसे डीसी सुनने के बाद कुछ 16 मार्च को फाइनल हो जायेंगे और कुछ के 24 मार्च को होंगे। 28 मार्च तक इलेक्टोरल रोल रिवीजन का प्रोग्राम पूरा करके ही अधिकारिक रुप से शेड्यूल जारी होगा। यानी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सकती है।वहीं सिसाय, थानेसर और कालांवाली में निकाय के चुनाव होने हैं, लेकिन इन तीन जगहों स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।