Home Kurukshetra News आल मीडिया प्रेस एसोशिएसन का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

आल मीडिया प्रेस एसोशिएसन का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

by ND HINDUSTAN
0 comment

पूरे जिला में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा- कुलतार सिंह

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।आल मीडिया प्रैस एसोशिएसन का स्थापना दिवस आज कुरुक्षेत्र कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उपस्थित आल मीडिया प्रेस एसोशिएशन के स्टेट इन्चार्ज देशराज भटनागर, प्रधान कुलतार सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों को संबोधित करते हुए स्टेट इन्चार्ज देशराज भटनागर ने कहा कि एसोशिएशन का उद्देश्य समाज सेवा एवं पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करवाना है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतू वे अपने सहयोगियों के साथ शीघ्र ही पूरे प्रदेश का दौरा करेगे तथा संगठन को ओर मजबूत करने का कार्य करेंगे। जिला प्रधान कुलतार सिंह ने कहा कि शीघ्र ही पूरे जिला में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी स्टेट इन्चार्ज देश राज भटनागर एवं केन्द्रीय संगठन द्वारा सौंपी गई है इसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभांएगे। इस अवसर पर जिला प्रधान कुलतार सिंह द्वारा आल मीडिया प्रेस एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजकुमार वालिया को संरक्षक, सुनील कुमार वधवा को मुख्य सलाहकार, सुरेन्द्र कुमार कौशिक को वरिष्ठ उप प्रधान, संजीव गोयल को उप प्रधान, अजय शर्मा को महासचिव, राकेश शर्मा को सचिव,  अनुज मुनिन्द्र जोशी को संयुक्त सचिव, सोहन लाल सैनी को संगठन सचिव व राजकुमार कौशिक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?