न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कार्यकारिणी परिषद के रेजुलेशन द्वारा पर्यटन एवं होटल प्रबन्धन विभाग की प्रोफेसर डॉ. मंजूला चौधरी तुरंत प्रभाव से उनकी सेवानिवृत्ति/अगले आदेशों तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर्स का कार्यभार सौंपा गया है। इस नियुक्ति के लिए प्रोफेसर मंजूला चौधरी ने कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अपने कार्य का निर्वहन ईमानदारी, लगन एवं सच्ची निष्ठा से करेंगी। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।