Home Kurukshetra News चालक लाईसैंस के रैडक्रास की साईट पर आनलाईन कर सकते है आवेदन

चालक लाईसैंस के रैडक्रास की साईट पर आनलाईन कर सकते है आवेदन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 30 अक्टूबर। भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस, इंडिया, हरियाणा राज्य शाखा के निर्देशन में चालक लाइसेंस आवेदकों को एक दिवसीय बेसिक फस्र्ट एड का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य था। महामहिम राज्यपाल एवं अध्यक्ष भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी एवं सैंट जॉन एम्बुलेंस, हरियाणा राज्य शाखा की अध्यक्षता में 30 जून 2020 को हुई बैठक में निर्णय पारित हुआ कि इस एक दिवसीय बेसिक फस्र्ट एड प्रशिक्षण को ऑनलाइन किया जाए ताकि चालक लाइसेंस अभ्यर्थियों को कार्यालय में बार बार न आना पड़े।

भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के महासचिव डीआर शर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए राज्य स्तर का सॉफ्टवेयर बनाया गया है। जिसमे चालक लाइसेंस अभ्यार्थी एक दिवसीय बेसिक फस्र्ट एड प्रशिक्षण ऑनलाइन लेने हेतु वेबसाइट 222.द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्डह्म्द्गस्रष्ह्म्शह्यह्य.द्बठ्ठ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करेगा। उसके उपरांत आवेदन फार्म भरेगा, ऑनलाइन फीस जमा करते हुए पंजीकरण कराएगा। अपनी सुविधानुसार प्रशिक्षण की तिथि समय चुनेगा।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने उपरांत उसे ऑनलाइन प्रमाण पत्र उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया इस प्रशिक्षण की फीस 300 रुपए निर्धारित कि गई है और अभ्यर्थी को फीस भी ऑन लाइन जमा करवानी होगी। इस ऑनलाइन प्रणाली में कोई भी अभ्यार्थी अपने घर तथा अन्य स्थान पर बैठकर प्रशिक्षण ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 76964-38770, 97797-33131 व 97797-23131 पर सम्पर्क कर सकते है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?